साइबर ठगों ने टेलीग्राम को बनाया ठगी का हथियार
साइबर ठगों ने ठगी के लिए टेलीग्राम को नया हथियार बना लिया है। ठग लोगों को टेलीग्राम से जोड़कर झांसा देते हैं और मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करते हैं। एक साल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें साइबर ठगों ने ठगी के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल किया था। जनकपुरी के दीपक को टेलीग्राम के जरिये ग्लोबल वर्किंग से जोड़ा गया।
एक लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। शास्त्रीनगर के सनी प्रमेंद्र को भी टेलीग्राम के जरिये नौकरी का झांसा दिया गया। सनी से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसी तरह कैंट के एक सैनिक को पार्ट टाइम काम देने के लिए टेलीग्राम पर लिंक भेजा। झांसा देकर 28 लाख रुपये धीरे-धीरे ट्रांसफर करा लिए।