फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठगे, दूसरे मामले में ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी

Sat, 02 Mar 2024 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

साइबर अपराध के मामले थम नहीं रहे। बरेली में जालसाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ठगी कर ली। दूसरे मामले में ट्रेडिंग एप के जरिए व्यापारी को जाल में फंसा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 32 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साइबर ठगी के दूसरे मामले में जालसाजों ने एक व्यापारी को ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर ठगी कर ली। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाने के चंदपुर निवासी जाबिर ने बताया कि उनके बेटे के मोबाइल फोन पर साइबर ठगों ने कॉल कर कहा कि आपने 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए आवेदन किया था जो स्वीकार हो चुका है। आपको रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2650 रुपये ट्रांसफर करने होंगे। 

बेटे ने यह रकम ट्रांसफर कर दी। नितिन और रीना नाम बताकर खाता बदलने के लिए कहा और 32 हजार रुपये धीरे-धीरे ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। जाबिर ने एसएसपी से ठगी की शिकायत की थी। शिकायत के बाद बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडिंग एप के जरिए 9.21 लाख रुपये ठगे
जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग एप के जरिए शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी अमित कंचन से 9.21 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं। एक दिन उनके नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें बातों में फंसा लिया। उसने ट्रेडिंग एप के जरिए मोटा मुनाफा कराने का झांसा दिया। शुरुआत में कई बार मुनाफा कराया। 

इस तरह ट्रेडिंग एप पर उनके अकाउंट में 66 लाख रुपये दिखने लगे। इसमें उनकी मूल रकम 9.21 लाख रुपये थी। बीते दो दिनों से एप काम नहीं कर रहा है। जिन मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल किया गया था, वे नंबर भी बंद हैं। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की। साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें