पुलिस ने बाद में बढ़ाई पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा
कोर्ट में बयान दर्ज होने के पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की बढ़ाई धारा परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सामान्य मारपीट, गालीगलौज व बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद जब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए कराए गए तब बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। मामले की जांच धौरहरा कस्बा प्रभारी राजजीत यादव को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि घटना की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।