फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट अफेयर्स और सोशल मीडिया के सवालों ने बढ़ाईं अभ्यर्थियों की मुश्किलें

Tue, 28 Apr 2026 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में छात्रों की अनुपस्थिति का अनुपात बढ़ा दिखाई दिया। परीक्षा के तीसरे दिन करीब 4000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बरेली कॉलेज जैसे बड़े सेंटर पर तीसरे दिन भी पानी के इंतजाम नहीं हो सके। इससे विद्यार्थियों को इंतजाम स्वयं करना पड़ा। परीक्षा के तीसरे दिन भी 23.4 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बीते दो दिनों से सोमवार की परीक्षा अधिक कठिन रही, इसमें सोशल मीडिया व करंट अफेयर्स के अधिक सवाल आए।
विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन 19 केंद्रों पर हुआ, इसमें प्रथम पाली में 8736 में से 6609 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 2127 अभ्यर्थियों यानी 24.3 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ी। वहीं द्वितीय पाली में 8737 परीक्षार्थियों में से 6708 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2029 यानी 23.2 प्रतिशत ने ये परीक्षा छोड़ी है। बरेली कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया, तिलक इंटर कॉलेज, केपीआरसी कन्या इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना रणजीत सिंह इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, केपीआरसी कन्या इंटर कॉलेज आदि में परीक्षा हुई।


कठिन प्रश्नों ने उलझाया

परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ मुश्किल रहे। शेष प्रश्न औसत रहे, लेकिन बेरोजगारी के आलम में गर्मी में देर तक तपने के बाद भी नौकरी का जोश कम नहीं है। - सुमित, हरदोई
विज्ञापन

शादी को कुछ साल बीत चुके हैं, लेकिन नौकरी करने की चाह बाकी है। इसलिए लगातार प्रयास कर रही हूं। परीक्षा में तैयारी काम आई, लेकिन करंट अफेयर्स कठिन रहे। - राखी सागर, पीलीभीत


आज के प्रश्न पत्र में सोशल मीडिया पर आधारित कई सवाल थे। प्रश्न पत्र का स्तर कठिन रहा, लेकिन मैंने अधिक से अधिक सवाल हल किए, जिससे मेरिट में समस्या न आए। - सुधीर कुमार, हरदोई


आज की परीक्षा बीते दो दिन से कुछ कठिन रही है, तैयारी बहुत बढ़िया नहीं होने से परीक्षा पर प्रभाव पड़ा है। करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान दोनों के सवाल मुश्किल रहे। - संदीप, हरदोई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें