फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: छह महीने के लिए जिला बदर किया गया शातिर अफसर, पुलिस ने उत्तराखंड की सीमा पर छोड़ा

Sat, 07 Nov 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर अफसर को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे जनपद की सीमा से बाहर उत्तराखंड के पुलभट्टा बॉर्डर पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को बरेली की सीमा से बाहर छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में बहेड़ी थाना पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शातिर अफसर को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने उसे जनपद की सीमा से बाहर कर उत्तराखंड के पुलभट्टा बॉर्डर पर छोड़ा। उसे हिदायत दी गई कि जिला बदर की अवधि में बरेली की सीमा में प्रवेश न करे। 

विज्ञापन


सीओ बहेड़ी अरुण कुमार के मुताबिक बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला शेखूपुर निवासी करीब 27 वर्षीय अफसर के खिलाफ बरेली, रामपुर और पीलीभीत में चोरी, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते इलाके में भय का माहौल बना हुआ था।

जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। आदेश के बाद छह नवंबर को बहेड़ी पुलिस ने अफसर को जनपद सीमा से बाहर कर दिया। नौ मुकदमों में नाम अफसर के खिलाफ बहेड़ी थाने में वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2025 में चोरी, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीलीभीत के थानों में भी दर्ज हैं मुकदमे 
इसके अलावा रामपुर के कैमरी थाने में 2023 व 2024, पीलीभीत के जहानाबाद, अमरिया और न्यूरिया थानों में 2024 तथा देवरनियां थाने में 2024 में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, माल बरामदगी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें