फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुर-ताल का संस्कृति उत्सव 10 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जनवरी तक गांव, पंचायत, ब्लाॅक व तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन


बरेली। संस्कृति विभाग ने उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव 2025-26 का ऐलान किया है। इसके तहत 10 से 15 जनवरी तक गांव, पंचायत, ब्लाॅक व तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। फिर, चयनित कलाकारों की जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी।

17 से 19 जनवरी तक मंडल मुख्यालय में जनपद स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता होगी। 22 जनवरी को मंडल स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर लखनऊ में होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि शास्त्रीय-उपशास्त्रीय संगीत, लोकगायन, लोक नाट्य, नृत्य व वादन से लेकर काव्य-पाठ तक प्रदेश के हर अंचल से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें मंच और पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए विशेष पोर्टल तैयार होगा।
विज्ञापन

पोर्टल तक पहुंच न रखने वालों और देर से आने वालों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी रहेगा। प्रतिभागी का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। चयनित दलों के आने-जाने का किराया, रहने-भोजन और निर्धारित मानदेय की व्यवस्था भी तय की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें