बिल्सी के साहबगंज जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांति एवं आत्माओं की शांति के लिए जैन अनुयायियों द्वारा विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया गया।
यहां दिगंबर जैन महासमिति के मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जैन ने भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। इसके बाद जैन श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की पूजा अर्चना के साथ भक्तामर का पाठ किया। देश में विगत वर्षों में कोरोना महामारी से सैकड़ों लोगों की असमय मृत्यु हो जाने के कारण उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस मौके पर अनिल कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन, अभिषेक जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, नीलम जैन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद