फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओ लेखनी विश्राम कर अब और यात्राएं नहीं’

विज्ञापन
विमोचन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान के तत्वाधान में रविवार को रोटरी भवन में गीतकार किशन सरोज और बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी, एनएल शर्मा, क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा समेत अन्य कवियों, साहित्यकारों, शायरों ने किशन सरोज की पंक्तियां ‘ओ लेखनी विश्राम कर, अब और यात्राएं नहीं’ सुनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद विविध संवाद पत्रिका के किशन सरोज पर केंद्रित श्रद्धांजलि अंक और निरंकार देव सेवक की जन्मशती वर्ष पर स्मृति अंक का विमोचन किया गया। इस दौरान हुए अभिनंदन समारोह में पहला किशन सरोज स्मृति साहित्य सम्मान कवि और साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर को मिला। उप्र सरकार द्वारा साहित्य भूषण मिलने पर भगवान शरण भारद्वाज और सुरेश बाबू मिश्रा का अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महेन्द्र सिंह बेदी और विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, कथाकार सुकेश साहनी और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें