दीक्षांत समारोह में सचिता बबूता को मिला स्वर्ण पदक
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में स्व. मुरारी लाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक से किया गया सम्मानित
बरेली। देश की सेवा के लिए हमें आगे आकर काम करना होगा। अपने पेशे से ईमानदारी बरतनी होगी। तभी एक सशक्त देश और सशक्त भारत का निर्माण हो सकेगा। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह (मेडिकल, डेंटल एवं नर्सिंग) के दौरान यह बातेें विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. केशव अग्रवाल ने कहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि ए. सूर्य प्रकाश, चेयरमैन प्रसार भारती, संतोष गंगवार राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार, ब्रिगेडियर आरएस चिकारा चेयरमैन आईएनए ट्रस्ट व यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने भी छात्र-छात्राओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
दीक्षांत समारोह में वर्ष 2013 बैच की एमबीबीएस छात्रा डॉ. सचिता बबूता को विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम आने पर स्व. मुरारी लाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। चांसलर केशव अग्रवाल ने डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को डॉक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ए. सूर्य प्रकाश द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने की प्रेरणा दी गई। समारोह में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, एमडी, एमएस तथा एमडीएस के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 बैच की एमबीबीएस छात्रा डॉ. सचिता बबूता को विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम आने पर स्व. मुरारी लाल अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. सादिक सिद्दीकी को विश्वविद्यालय स्तर पर बीडीएस कोर्स और बीएससी नर्सिंग में सुमन बिष्ट को प्रथम आने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में वाइस चांसलर डॉ. लता अग्रवाल, प्रो. चांसलर डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, प्रो वीसी डॉ. किरन अग्रवाल, रुहेलखंड मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र मोहन तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक इंचार्ज डॉ. शालिनी चंद्रा ने किया गया।