फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सब ते बड्डा सतगुरु नानक जिन कलि राखी मेरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के तत्वावधान में गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य गुरुनानक कीर्तन दरबार बिशप मंडल इंचटर कॉलेज में सजाया गया। कई दिनों से यहां पंडाल तैयार कराया जा रहा था। दीवान की शुरूआत सोदर रहिरास से सिख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने की। इसके बाद शबद आरती गगन में थाल रवि चंदु दीपक बने.. गायन किया।
विज्ञापन

भाई गुरमीत सिंह सहारनपुरी ने शबद ‘धन्न धन्न जन आया जिसि प्रसाद सब जगत तराया’। सुरजीत सिंह यूके वालों ने गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उस वक्त के हालात का जिक्र किया। कहा, कलियुग में परमात्मा ने स्वयं जन्म लेकर जगत का उद्धार किया। तवनीत सिह ने गुरुवाणी कीरतन के दौरान शबद ‘गुरु नानक जिनि सुनिया पेखिआ से फिरि गरभासि न भरिआ रे’ गाया। आनंद साहिब, अरदास के बाद सारी संगत ने मिलकर शबद ‘जित्थे जाए बहै मेरा सतगुरु सो थान सुहावा राम राजे’ गायन करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब को फूलों से सुसज्जित वाहन में निज स्थान ‘सुखासन’ के लिए सिविल लाइंस गुरुद्वारा में विराजमान करवाया। इस मौके पर आतिशबाजी के मुकाबले हुए। इसके बाद संगत ने गुरु के लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न स्टालों पर संगत ने खानपान का आनंद लिया।
प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान आज
मंगलवार को मुख्य दीवान बिशप मंडल इंटर कॉलेज में ही सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। सिख संगत द्वारा इस वर्ष व्यक्तिगत रूप से रखे गए लगभग 800 श्री सहज पाठ की समाप्ति भी दोपहर तीन बजे होगी। प्रकाश पर्व की खुशी में 550, 1469 से 2019 की शेप में दीपमाला प्रज्वलित की गई। रात्रि के दीवान सभी गुरुद्वारों में सजेंगे और दीपमाला भी होगी। घरों में भी दीपमाला होगी। इस अवसर पर मालिक सिंह कालरा, मनमोहन सिंह, मनुबक्शी, अमरदीप सिंह, सतिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें