यूरोप की मशहूर डांसर इजाडोरा डंकन कला की दुनिया में एक अलग पहचान रखती हैं। उन्हीं के जीवन पर आधारित एक नाटक ‘इजाडोरा डंकन - माई लाइफ’ का मंचन सोमवार को किया जाएगा। इस नाट्य मंचन के लिए दिल्ली की शून्य नाट्य संस्था यहां पहुंच चुकी है।
दिल्ली से आईं संस्था की हेड डॉ. रमा यादव ने यहां एक होटल में प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होंने बीस साल पहले इजाडोरा डंकन को पढ़ा था। लगा कि इसके लिए कुछ करना चाहिए। लिहाजा डंकन की जिंदगी को दर्शकों के बीच लाने के लिए नाटक की स्क्रिप्ट लिखी। तीन सौ पेज की डंकन की लाइफ पर लिखी कहानी को उन्होंने 90 मिनट की स्क्रिप्ट में नाटक के माध्यम से दिखाने की कोशिश की है।
डॉ. रमा ने इसमें खुद इजाडोरा डंकन का पात्र निभाती नजर आएंगी, जिसे वह अपना ड्रीम रोल मानती हैं। वह इस नाटक को बरेली में लांच कर रही हैं। क्योंकि उन्होंने इससे पहले यहां ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक का मंचन किया था, जो सफल रहा था। उसी हौसले को लिए वह इस नाटक को भी बरेली लेकर आईं हैं। इसमें पूरी यूरोपीय संस्कृति आएगी।
संजय कम्युनिटी हाल में मंचन आज
बरेली। कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि इजाडोरा डंकन नाटका मंचन एक विशेष शो के तहत यहां उनकी संस्था की ओर से किया रहा है। इसका मंचन संजय कम्युनिटी हाल में सायं 6:30 बजे से होगा। नाटक का डिजाइन एवं निर्देशन मयंक गुप्ता का है। इसमें मुख्य पात्र के रूप में डॉ. रमा यादव हैं। इसके अलावा उज्जवला, अजय, वैभव, सुरजीत, आदित्य, श्वेता, पुनीत, अनंत, सनी आदि नाटक में अन्य पात्रों की भूमिका ने नजर आएंगे।