फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी बरसाएंगे कृपा.. विजयदशमी मनाएं धूमधाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुराई पर अर्च्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पावन पर्व यानी दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। स्वयंसिद्ध मुहूर्त माने जाने वाली विजयदशमी इस बार मंगलवार को होने का संयोग ज्योतिषाचार्य काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। उनके मुताबिक विधिविधान से विजयदशमी पूजन के बाद गृह प्रवेश के साथ कोई भी मांगलिक कार्य करने पर हनुमान जी भी कृपावान रहेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि विजयदशमी इस बार मंगलवार के दिन होना खास संयोग है। भक्तों पर प्रभु श्रीराम के साथ हनुमान जी की भी असीम कृपा रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से विजयदशमी पर शमी पूजन का सुझाव देते हुए बताया कि मान्यता के अनुसार शमी की पूजा के साथ इस दिन उसके नीचे दीपक जलाने वाले भक्तों पर शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। जो लोग मंगल, शनि, राहु और केतु ग्रह से पीड़ित हैं, उनके लिए यह संयोग वरदान जैसा माना जाता है।

शमी पूजन से नष्ट होते हैं 10 तरह के पाप
विजयदशमी पर भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और पांडवों ने भी युद्ध में विजय के लिए इसी दिन शमी वृक्ष की पूजा की। अपने अस्त्र/शस्त्र शमी वृक्ष यानी शनि देव को अर्पण कर धारण किए जो दस प्रकार के पापों का हरण करता है। इसलिए 10 प्रकार के पापों से मुक्त होने के दिन को दशहरा कहते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक दशमी तिथि सात अक्तूबर सोमवार को ही दोपहर 12.37 बजे से शुरू हो चुकी है जो आठ अक्तूबर की दोपहर 2.50 बजे तक रहेगी। हालांकि उदया कालीन तिथि की प्रधानता के अनुसार दशमी का पर्व आठ अक्तूबर को मान्य होगा।
विज्ञापन


कई इलाकों में होगा रावण दहन
रामलीला मेलों में मंगलवार को शुभ मु़हूर्त में रावण दहन किया जाएगा। शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच सुभाषनगर, दशहरा ग्राउंड, वनखंडीनाथ, चौधरी तालाब, कटरा चांद खां समेत कैंट में रावण दहन होगा। इस दौरान दशहरा मेला भी आयोजित होगा। रावण वध से पहले मैदान में राम-रावण का संग्राम के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले में लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत अन्य सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे।

शुभ मुहूर्त: साढ़े नौ से डेढ़ बजे तक करें

खरीददारी और दो बजे के बाद पूजन
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक विजयदशमी पर सुबह नौ बजे से दोपहर 1:27 बजे तक खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त रहेगी और इसके बाद दोपहर दो बजकर चार मिनट से दो बजकर 50 मिनट तक विजयदशमी के लिए शुभ समय है। रावण दहन के लिए शाम 4.20 से 7.20 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।

मॉडल टाउन में लंका दहन के बाद निकली शोभायात्रा
बरेली दशहरा रामलीला समिति और धार्मिक सेवा समिति मॉडल टाउन के तत्वाधान में सोमवार को लंका दहन के बाद शोभायात्रा निकाली गई जो श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर दरगाह मंदिर, श्री हरि मंदिर होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंची। यहां पंजाबी युवा मंच ने लंका दहन किया। यात्रा में श्री राम और लक्ष्मण के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी होता रहा। देर रात जय श्री राम के जयकारों से लंका दहन का मंचन देश श्रद्धालु भाव विभोर हुए। यहां अध्यक्ष सतीश खट्टर, रवि छाबड़ा, सुशील कुमार हर मिलापी, जितिन दुआ, संजय आनंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें