फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने परीक्षक से कराए प्रैक्टिकल तो मान्य नहीं होंगे अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेजों से सेमेस्टर परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आंतरिक परीक्षकों की सूची तलब की है। विश्वविद्यालय ने कहा कि अगर किसी डिग्री कॉलेज ने बिना अनुमोदन कराए शिक्षक से प्रैक्टिकल कराए तो उसके अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं पूर्व की भांति 120 छात्रों के बैच बनाकर आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए छात्रों के बैच बनाकर आंतरिक परीक्षकों की सूची बनाकर 15 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दी जाए। इसमें वही शिक्षक शामिल हो सकेंगे, जो यूजीसी के मानकों को पूरा करते हों और तीन साल से नियमित पढ़ा रहे हों। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों की सूची संकलित कर डिग्री कॉलेजों को भेजी जाएगी। इसके अनुसार ही प्रयोगात्मक परीक्षा करानी होगी। अगर कोई परीक्षक किसी कारणवश प्रैक्टिकल लेने नहीं पहुंचता है तो विश्वविद्यालय को सूचना देकर दूसरे परीक्षक की मांग की जाए। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अगर डिग्री कॉलेज ने विश्वविद्यालय से अनुमोदन के बिना किसी अन्य परीक्षक से प्रैक्टिकल कराए तो उसके अंक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें