फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग समागम नाट्य महोत्सव समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रंग समागम नाट्य एवं साहित्यिक महोत्सव का संजय कम्युनिटी हाल में समापन हो गया। इसके अंतिम दिन ‘कृष्णा की चेतावनी’ और ‘विहग कुमार’ का आयोजन किया गया। इसका निर्देशन प्रवेंद्र सिंह और गरिमा सक्सेना ने किया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों काफी सराहा।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर जिलाधिकारी की पत्नी नीता सिंह की लगी पेंटिंग को भी काफी प्रसंशा मिली। इसे देखने पहुंचे बरेली कालेज और साहू राम स्वरूप के छात्र छात्राओं ने इन पेंटिंग को खूब सराहा। इस दौरान इफ्को के कार्यकारिणी निदेशक आईसी झा भी मौजूद रहे। रंग प्रशिक्षु संस्था के अध्यक्ष अमित रंगकर्मी और गरिमा सक्सेना ने अपनी संस्था की ओर से जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को रंग भागीरथ सम्मान विभूषित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, पूनम सेवक, कुल भूषण शर्मा, गौरव वर्मा, रिद्धिमा शर्मा, आरती गुप्ता, सुकेश साहनी, पप्पू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें