फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमचंद नाट्य समारोह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय कम्युनिटी हाल में प्रेमचंद नाट्य समारोह की शुरूआत हो गई है। आजादी के दौर के महान लेखक और कथाकार मुंशी प्रेमचंद की 140वीं जयंती मनाते हुए बुधवार को पहले दिन उन्हीं की कहानी की आधारित ‘लांछन’ नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रंग प्रशिक्षु संस्था की ओर से मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित यह पूर्णतया पारिवारिक नाटक है। जिसमें दर्शकों को जीवन के सभी पहलू देखने को मिले। किसी भी परिवार या समाज की बुनियाद होती है परस्पर विश्वास और आपसी समझ। किंतु इस पर शक की काली छाया पड़ जाए तोख पूरा परिवार ही छिन्न-भिन्न हो जाता है। इस कहानी में भी यही दर्शाया गया है कि कैसे नायक श्याम किशोर का खुशहाल परिवार सिर्फ उनकी असुरक्षा की भावना और गुस्से के चलते पत्नी की लापरवाही से तबाह हो जाता है।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मधुरेश जी ने पुस्तक प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह जी ने इस पुस्तक प्रदर्शनी में उपलब्ध मुंशी प्रेमचंद की पुस्तकों के संग्रह की प्रशंसा की। संयोजक कुलभूषण शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया। सह संयोजक समयुन खान ने अतिथियों का स्वागत किया। कविता अरोडा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, डॉक्टर विनोद पाकरानी, सीएमओ विनीत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल, दानिश जमाल, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ‘जुलूस’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें