फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का निरीक्षण कर टीम ने तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को कायाकल्प टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। पूर्व निर्धारित सूचना पर टीम के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई थीं। टीम में शामिल डॉ. आरती, डॉ. पियूष ने इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, चाइल्ड यूनिट, पैथोलॉजी, पंजीकरण केंद्र, दवा वितरण समेत सभी वार्डों और यूनिटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में सीएमएस से भी जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान हॉस्पिटल मैनेजर पूजा चौहान व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें