फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सेमीखेड़ा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, डीएम ने किया हवन पूजन, किसानों की सुविधा पर जोर

Mon, 16 Nov 2026 04:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बहेड़ी की सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का पेराई सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इस मौके पर डीएम ने हवन पूजन किया। इसके बाद चीनी मिल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह ने किया हवन पूजन - फोटो : स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को बहेड़ी स्थित किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पेराई सत्र 2026-2027 का हवन-पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर, नारियल फोड़कर तथा बैलों को गुड़ खिलाकर सत्र का आरंभ किया। जिलाधिकारी ने चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत भी किया।

विज्ञापन


शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल परिसर में स्थापित वजन कांटा मशीन का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के गन्ने की तौल पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मिल संचालन की व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं। 

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के दृष्टिगत गन्ना किसानों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने चीनी मिल के कर्मचारियों की भी स्व-गणना कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसानों की सुविधा पर जोर
जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों की तौल में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तौल में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। मिल के सुचारु संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया।

इस अवसर पर बाल श्रम एवं किशोर संबंधी केंद्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी और चीनी मिल के महाप्रबंधक शैलेन्द्र अस्थाना सहित कई गन्ना किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें