फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 25 लाख रुपये न देने पड़े इसलिए की थी युवक की हत्या, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

Mon, 16 Nov 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)

सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के मामले में वांछित थे। दोनों के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आंवला थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद युवक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:45 बजे आंवला कस्बे में गोली चलने की सूचना मिली थी। अकरम (22) और उनके पिता अशरफ (55) अपने फार्म हाउस से घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। रास्ते में तौफीक और उसके दो साथियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में अकरम के सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में अशरफ अली की तहरीर पर आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक जांच में अशफाक उर्फ चौड़ा व विकास यादव के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: हथियारों की चमक से भारतीय युवाओं को फंसा रहे पाकिस्तानी आतंकी; रील के जरिए अजमल गुर्जर से जुड़ा सुखराज

बंजरिया के जंगल में हुई मुठभेड़ 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। आंवला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी बंजरिया के जंगल में छिपे हैं। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और आरोपियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Trending Videos

आरोपियों की फायरिंग में हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह और उपनिरीक्षक शुभम कुमार के बाजू को गोली रगड़ती हुई निकली। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तौफीक कुरैशी (23) और अशफाक उर्फ चौड़ा (20) घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी विकास यादव जंगल की झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। 
विज्ञापन

25 लाख रुपये न देने पड़े, इसलिए की हत्या 
पूछताछ में तौफीक ने बताया कि उसने अकरम से 25 लाख रुपये के भैंस के पड्डे खरीदे थे, जिनके रुपये उसे देने थे। रुपये न देने पड़े, इस उद्देश्य से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अकरम की हत्या की साजिश रची थी। 15 नवंबर को गोली मारने के बाद तीनों फरार हो गए। 16 नवंबर को छिपते-छिपाते भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें