फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में मृत गोवंशों को नोच रहे कौए और कुत्ते, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
पशुधन मंत्री के निरीक्षण के बाद गोशाला को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी।
विज्ञापन
रामनगर। क्षेत्र के रम्पुरा भोपतनगर की गोशाला में मृत पड़े दो गोवंशों को कौए और कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो वायरल हुआ है। इस दुर्दशा पर ग्रामीणों ने गुस्सा जाहिर कर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इन मृत गोवंशों के शव को हटवा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रामनगर ब्लाॅक के गांव रम्पुरा भोपतनगर में अस्थाई गोशाला है। ग्राम पंचायत पर इसकी देखभाल की जिम्मेदारी है। यहां गोवंशों को सर्दी से बचाने को व्यवस्था नहीं की गई है। गांव से दूर जंगल में बनी इस गोशाला की बाउंड्री भी ठीक से नहीं कराई गई है। यहां रात को जंगली कुत्ते व अन्य जानवर हमला कर गोवंशों को घायल कर रहे हैं। शनिवार को मृत गोवंशों को नोचने के वीडियो वायरल होने के बाद इन पशुओं को हटवा दिया गया। बीडीओ रामनगर अमन कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी करके बताता हूं। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने बताया कि इस तरह कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जानकारी करती हूं। संवाद
-
हरेली अलीपुर गोशाला को दुरुस्त करने में जुटे अधिकारी
फतेहगंज पूर्वी। पशुधन मंत्री के दौरे के बाद शनिवार को कर्मी हरेली अलीपुर गोशाला में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
इससे पूर्व शुक्रवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पहुंचकर कमियों के डांट लगाई थी। उसके बाद से ही संबंधित अधिकारी गोशाला को दुरुस्त करवा रहे हैं। बीमार पशुओं का लगातार डॉक्टरों की टीमें इलाज कर रही हैं। यहां ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, साफ सफाई, हरे चारे और भूसा की भी व्यवस्था की गई है। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि क्षमता से अधिक पशुओं के लिए अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए अस्थायी समाधान की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें