बरेली जंक्शन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करती जीआरपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया सतर्कता अभियान
बरेली। होली से पहले ट्रेनों में मुसाफिरों की भीड़ बढ़ गई है। मुरादाबाद से आए सीओ जीआरपी ने भी जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्था देखीं। यात्रियों को सतर्कता के बारे में बताया गया।
त्योहार से पहले ट्रेनों में सफर को मारामारी मची है। लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी बुकिंग काउंटर, टिकट विंडो से लेकर ट्रेनों में चढ़ने उतरने तक मारामारी की नौबत थी। इस बीच सीओ जीआरपी देवीदयाल ने भी दस्ते के साथ संदिग्ध लोगों और सामान की चेकिंग कराई। आरपीएफ और जीआरपी ने जंक्शन से कैंट स्टेशन तक जागरुकता अभियान चलाया। पटरी किनारे बसी कॉलोनियों के लोगों से अपील की कि पानी भरा गुब्बारा ट्रेनों की ओर न फेंके। ऊपर ओएचई लाइन है, इससे बड़ी घटना हो सकती है।