रात एक बजे तक चला घटनाक्रम
इंस्पेक्टर ने परिवार के आने पर लिखापढ़ी में लड़कों को छोड़ने की बात कही। तब परिवार के लोग लड़कों को ले गए। इससे पहले आईएमसी व अन्य संगठनों के नेताओं के नाम से लाठीचार्ज जैसे फर्जी मेसेज सोशल मीडिया पर चलने लगे। हालांकि नेताओं ने इनका खंडन किया। रात एक बजे करीब घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपी महंत के खिलाफ गाजियाबाद में कानूनी कार्रवाई हो रही है। इस प्रकरण को लेकर शांतिपूर्वक दिए गए ज्ञापन स्वीकार लिए गए हैं लेकिन विरोध के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल ऑफ इंडिया (टीएमसी) ने मांग उठाई है। जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री प्रेषित किया गया है।
संगठन के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंतेखाब आलम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने कलक्ट्रेट जाने की तैयारी में थे। परतापुर स्थित आवास पर पुलिस के साथ पहुंचे थाना इज्जतनगर के प्रभारी ने उनसे ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते हुए डॉ. इंतेखाब ने कहा कि डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान से पूरे मुस्लिम समाज में रोष है।