फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में जुट रही भीड़, सुरक्षा मानकों का नहीं हो रहा पालन

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बैंकों में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कई ब्रांचों में सामाजिक दूरी का पालन न होने से कोरोना का मंडरा रहा खतरा

बरेली। लॉकडाउन में पेंशन लाभार्थियों और मजदूरों की संख्या बढ़ने से बैंकों में भीड़ बढ़ रही है, लेकिन ज्यादातर ब्रांचों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न होने से कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इससे बैंक स्टाफ भी वायरस की चपेट में आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार ने जनधन सहित दिहाड़ी व पंजीकृत मजदूरों के खाते में लॉकडाउन में राहत दिलाने के लिए आर्थिक सहायता जारी की है। इसकी वजह से बैंकों में जबरदस्त भीड़ लग रही हैं। हालांकि बैंकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना है लेकिन भीड़ की वजह से लंबी लाइनों में लगे लोगों के बीच खूब धक्का-मुक्की हो रही है। पीएनबी की डीआरएम ऑफिस के परिसर की ब्रांच में सुबह से ही लंबी लाइन लग गई थी। लोग एक दूसरे से एक-एक मीटर के बजाय बिलकुल सटे हुए खड़े थे। ज्यादातर मास्क तक नहीं पहने हुए थे। स्टाफ के कई बार समझाने के बावजूद भीड़ लगाए लोग नहीं माने। इस बीच कई बार झड़प होती भी बची। पीएनबी राजेंद्रनगर शाखा में भी यही हाल था। मढ़ीनाथ में सिटी मालगोदाम के सामने पीएनबी शाखा के बाहर सुरक्षा घेरे तो बने थे लेकिन लाइन लगाए लोग उसका अनुपालन नहीं कर रहे थे। इसी तरह एसबीआई की रेलवे क्रासिंग किला शाखा पर पुलिस कर्मी मौजूद था। इसलिए लोग गोल घेरे में तो खड़े थे लेकिन उसके आसपास काफी भीड़ जमा थी। यही हाल दूसरी बैंकों की तमाम ब्रांचों का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें