फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन: पुलिस को देख भागे लोग, दुकानों के गिरे शटर

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान छाया सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पुलिस अब सख्ती से लॉक डाउन का पालन करा रही है। शुक्रवार को महज घंटे भर ही दुकानें खुलीं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से दुकानें बंद करा दीं। महज 20 मिनट में सभी दुकानों के शटर गिर गए। इक्का दुक्का दुकानें खुलीं थीं, जहां चंद लोग ही राशन आदि खरीदने के लिए खड़े दिखे। दूसरी ओर, एलन क्लब सब्जी मंडी में आठ बजे तालाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन

श्यामगंज किराना बाजार में दुकानें निर्धारित समय पर ही खुली, लेकिन महज घंटे भर बाद ही पुलिस कर्मियों के खौफ के चलते दुकान बंद करनी पड़ी। फल बाजार में भी पुलिसकर्मियों ने दुकानें बंद करा दीं। फल विक्रेताओं ने जल्दी-जल्दी दुकानें बंद की और सामान समेटा। यही हाल एलन क्लब सब्जी मंडी का भी रहा। यहां सुबह 8 बजे ही पुलिस ने तालाबंदी करा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें