फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: 'इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी', विरोध करने पर युवती से मारपीट की, कपड़े फाड़े

Wed, 14 Jun 2023 05:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती ने बताया कि उसे नौकरी के नाम पर झांसा दिया गया था। उसे यह नहीं पता था कि महिला, मनोज और महिला की बेटी हनी ट्रैप और देह व्यापार में लिप्त हैं। महिला ने उसे लालच दिया कि इस धंधे में शामिल हो जाओ, खूब रुपया कमाओगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र सिंह सिरोही पर अश्लीलता और एक सामाजिक कार्यकर्ता युवती के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर एफआईआर कराने वाली महिला और उसके साथी कथित पत्रकार पर भी मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई। इन दोनों पर हैनी ट्रैप गैंग चलाने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


बरेली के कैंट क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता युवती ने तहरीर में बताया कि फतेहगंज पूर्वी के टिसुआ निवासी मनोज पाल ने उसका परिचय संजय नगर निवासी महिला से कराया था। उसे नौकरी के नाम पर झांसा दिया गया था। तब उसे यह नहीं पता था कि महिला, कथित पत्रकार मनोज और महिला की बेटी लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाते हैं।

ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भरा मांग में सिंदूर, फिर गूंजने लगे बधाई गीत
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि महिला हनी ट्रैप गैंग की सरगना है। उसने उसे लालच दिया कि नौकरी में कुछ नहीं रखा है। इस धंधे में शामिल हो जाओ। खूब रुपया कमाओगी। युवती ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर धंधे में शामिल होने से इनकार कर दिया।

घर में घुसकर की छेड़छाड़

आठ जून की रात तीनों लोग उसके घर में घुस आए। महिला ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि हनी ट्रैप के धंधे में शामिल नहीं हुई तो वह लोग उसकी हत्या कर देंगे। इस दौरान मनोज पाल ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। उसके पिता व भाई को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें-  Honey Trap: पहले मीठी-मीठी बातें, फिर न्यूड वीडियो कॉल; इस गैंग के जाल में पुलिसवाले और कारोबारी भी फंसे

एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना के आधार पर गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की जाएगी। महिला ने ही एसओ और सामाजिक कार्यकर्ता युवती पर रिपोर्ट कराई थी।

पीड़ित किरायेदार से तकरार

इसी महिला के खिलाफ उसकी किरायेदार महिला ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इस मामले में सोमवार को बारादरी थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जातिसूचक गालियां देने और दुष्कर्म का भी आरोप है। 

ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 30 फीट दूर जाकर गिरा मासूम, फिर उठ खड़ा हुआ; टेंपो सवार तीन की मौत

किरायेदार महिला मंगलवार को रिपोर्ट की जानकारी लेने बारादरी थाने पहुंची। वहां आरोपी महिला भी बेटी को लेकर बयान दर्ज कराने आई हुई थी। चूंकि महिला एक एसओ पर भी रिपोर्ट लिखवा चुकी है, इसलिए पुलिसकर्मियों के बीच उसकी खूब खिल्ली उड़ी। 
विज्ञापन

आरोपी महिला ने अपनी किरायेदार को हड़काकर साथ ले जाने की कोशिश की। पर उसने एक न सुनी। कहा कि उसके साथ जो घटना हुई है उसकी रिपोर्ट लिखाकर दोषी महिला व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई कराएगी। बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें