फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के किसानों की उत्तराखंड स्थित खेतों में खड़ी फसल हो रही बर्बाद

विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से बार्डर सील होने के कारण नहीं जा पा रहे फसल देखने

बरेली। उत्तराखंड बार्डर पर स्थित बहेड़ी कस्बे के तमाम किसानों की दिक्कत यह है कि उनके खेत उत्तराखंड में है। लॉकडाउन की वजह से सीमा सील है। ऐसे में काश्तकार अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे उनकी फसल बर्बाद हो रही है। कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में ऐसी तमाम शिकायतें आ रही हैं। हालांकि स्टाफ इनका कोई समाधान नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

बहेड़ी सहित कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनके खेत को उत्तराखंड में हैं। सामान्य दिनों में तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही थी लेकिन लॉकडाउन के बाद अंतर्राज्यीय सीमा पर सख्ती काफी बढ़ गई है। लोगों के आवागमन पर कड़ाई से पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। कई किसानों ने कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में समस्या दर्ज कराई है। उनका कहना है कि खेतों पर न पहुंच पाने से गेहूं की फसल की कटाई सहित खेती से संबंधित दूसरे महत्वपूर्ण काम नहीं हो पा रहे हैं। उनकी दिक्कत को देखते हुए प्रशासन की ओर से पास जारी करने की व्यवस्था कराई जाए। कंट्रोल रूम के स्टाफ का कहना है कि इस बारे में संबधित अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें