बरेली में सेटेलाइट पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 20 वर्षीय युवक की मंगलवार को पहचान हो गई है। युवक का नाम सुनिल शर्मा है और वह नकटीया की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। सुनिल 13 फरवरी की शां सेटेलाइट पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
उसे गांधी उद्यान के पास निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन भी युवक के परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। उसके हाथ पर सुनिल नाम गुदा होने पर अस्पताल के मैनेजर सलीम खान ने सोशल मीडिया पर उसके फोटो अपलोड किए। फोटो देखकर मंगलवार को नकटिया की राजीव कॉलोनी के रहने वाले अनिल शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक की पहचान अपने छोटे भाई सुनील शर्मा के रूप में की।