माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवपुरी कैलाशगिरी घाट पर रामगंगा स्नान को गया 21 साल का युवक विनोद स्नान के दौरान नदी में डूब गया।
पुलिस गोताखोरों के साथ युवक को तलाश रही है। युवक ग्राम केसरपुर का निवासी बताया जा रहा है। युवक स्नान के दौरान अचानक तेज धार में फंस गया और उसके पैर उखड़ गए, जिसके बाद वह बहने लगा। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।