फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपराधियों को चिह्नित कर पकड़वाएगी क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल, एसएसपी ने किया शुभारंभ

Mon, 25 Nov 2024 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का शुभारंभ किया। इस सेल के जरिए अपराधियों को चिह्नित करना और फिर उनकी धरपकड़ करना आसान हो गया है। 
विज्ञापन
एसएसपी ने क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों की धरपकड़ करना अब बरेली पुलिस के लिए और आसान हो जाएगा। अत्याधुनिक संसाधनों के साथ क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का शुरू कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने कैंप कार्यालय को गुब्बारों और झालरों से सजाया। 

विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
धरपकड़ करना होगा आसान 
एसएसपी ने बताया कि क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल में ऊर्जावान स्टाफ को तैनात किया गया है, जो तकनीकी रूप से भी दक्ष है। इस सेल का उद्देश्य विभिन्न अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, वाहन चोरी, गोतस्करी, टप्पेबाजी, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु चोरी, चेन स्नेचिंग व अवैध शराब में लिप्त अपराधियों को ट्रेस करना होगा। इसके जरिये भविष्य में अपराधियों को चिह्नित करना और फिर उनकी धरपकड़ करना मुश्किल काम नहीं होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगातार एक ही जैसा अपराध करने वाले अपराधियों पर भी अंकुश लगाने का काम इस सेल के जरिये किया जा सकेगा। सेल के नए भवन को पुलिसकर्मियों ने गुब्बारों और झालरों से सजाया था। शुभारंभ के मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, आरआई हरमीत सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें