रफीक बोले- विरोधी रच रहे साजिश
रफीक ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह इसका विरोध कर रहे हैं। इससे आरोपी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। 13 सितंबर को आरोपी निजामुद्दीन, मोईन, नसरुद्दीन, अंसार, गुड्डू और जुबैर ने उनपर हमला कर दिया था। गांव के सब लोग जानते हैं कि वह प्रधान हैं। वह 50 वोटों से चुनाव जीते थे।
भदपुरा के विकास खंड अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत परसरामपुर के प्रधान रफीक हैं। ब्लॉक और जिला स्तर पर उनका ही नाम चला आ रहा है। उनके नाम ही बैंक में खाता खुला है, लेकिन जिला निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर शफीक का नाम दिख रहा है। जब इसकी शिकायत आई तो मामले का पता चला। कहीं न कहीं नाम अपलोड करते समय गलती हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।