फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट से पीलीभीत का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना पुलिस ने पीलीभीत के बदमाश कय्यूम कुरैशी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आपराधिक छवि के कय्यूम कुरैशी को घर में रखने पर मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कैंट थाने के प्रभारी संजय धीर ने इलाके में बाहरी लोगों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात इलाके में गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कय्यूम कुरैशी को मोहनपुर मजार के पास तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
कय्यूम पीलीभीत के मीरपुर वाहनपुर का निवासी है। वह ठिरिया निजावत खां के वार्ड आठ में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

कय्यूम ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए शेखू के मकान में छिपा हुआ था। उसने स्वीकार किया कि शेखू को उसके अपराधी होने की जानकारी थी। पुलिस ने शेखू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उस पर अभियुक्त को छिपाने और बिना पुलिस सत्यापन के किराएदार रखने का आरोप है। कय्यूम कुरैशी के खिलाफ बीसलपुर थाने में दो प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें