फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 20 Jan 2016 01:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी के रोहली टोला साजन पैलेस के पास रहने वाले 22 वर्षीय पान विक्रेता ताजीम बेग ने सिर में  गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खैराती बाग कब्रिस्तान में उसका शव पड़ा मिला। सुसाइड नोट में युवक ने भाभी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। लाश के पास से तमंचा भी पड़ा मिल गया है। पहले तो परिवार वाले ताजीम की हत्या किए जाने की बात कह रहे थे जैसे ही सुसाइड नोट पुलिस ने सामने रखा उन्होंने चुप्पी साध ली। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग देखकर मझले भाई ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि ताजीम ने आत्महत्या ही की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 मंगलवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे खैराती क ब्रिस्तान में गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां ताजीम की लाश पड़ी थी। लाश के पास से पुलिस को तमंचा और सुसाइड नोट मिला। ताजीम के माथे में 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। सीओ धर्म सिंह मार्छाल और इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कोशिश की तो परिवार वालों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ताजीम की मां खुर्शीद बेगम और बहनों ने कब्रिस्तान में ही चारपाई पर रखे शव के पास खड़े होकर रोना-बिलखना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद ताजीम के बड़े भाई कासिम बेग और मझले भाई तसलीम भी आ गए। परिवार वालों का कहना था कि ताजीम की किसी ने गोली मारकर हत्या की है, लेकिन उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। सुसाइड नोट देखने के बाद सभी ने आत्महत्या स्वीकार कर ली। तब पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ ने कहा कि सुसाइड नोट में लिखे आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।



लिखा है भाभी को एक माह जेल में डालें
 ताजीम बेग ने अपने चार पेज के सुसाइड नोट में अपने घर के उलझे रिश्तों की कहानी भी बहुत उलझा कर लिखी है। लिखा है कि उसकी भाभी अच्छी महिला नहीं है। वह देखने में ही सीधी लगती है। भाई के सीधे होने का फायदा उठा रही थी। भाई से शिकायत की तो उन्होंने भी नजरअंदाज कर दिया था। भाभी की मां और खाला भी उसे गलत राय देती रहती थीं। उसने भाई को अपनी मोहब्बत का वास्ता देते  हुए लिखा है कि वह घरवालों को सब सही से बता दे।  उसने लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार भाभी, उनकी मां और खाला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाभी को कम से कम एक महीने तो जेल में बंद कराएं ही।
विज्ञापन



सात महीने पहले ही विवाह हुआ है। मुझे परिवार की किसी महिला पर कोई शक नहीं है, पूरा परिवार एक साथ रहता है। ताजीम थोड़ा गुस्सा ज्यादा करता था। पता नहीं क्यों ताजीम ने सुसाइड नोट में इस तरह की बातें लिखी हैं। मैं खुद इसे लेकर हैरान हूं। फिलहाल कुछ समझ में नहीं आ रहा है- कासिम बेगम, मृतक का भाई
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें