फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन आने पर बाइक छोड़ भागा युवक

Thu, 22 Feb 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलपुर क्रासिंग बंद होने केे बावजूद ट्रैक पार कर रहा बाइक सवार युवक मालगाड़ी के सामने आ गया। युवक बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर फुर्ती से दूसरी तरफ कूद गया। इससे उसकी जान बच गई जबकि इंजन से टकराकर बाइक दूर जा गिरी। लोको पायलट ने बमुश्किल ट्रेन को नियंत्रित किया। हादसे के बाद जीआरपी ने बाइक को बिना कार्रवाई के ही छोड़कर मामला रफादफा कर दिया। मालगाड़ी का इंजन बाइक से टकराया तो ट्रेन को तेज झटका लगा। इस पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली और इंजन की जांच की। इंजन में कोई खास क्षति न होने पर लोको पायलट मालगाड़ी ले गया।   

विज्ञापन

गेटमैन का रिश्तेदार है बाइक सवार 
सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार एक गेटमैन का रिश्तेदार है। यही वजह रही कि हादसे के बाद जीआरपी ने बिना कोई कार्रवाई किए मामला रफा-दफा कर दिया। बाइक भी युवक के हवाले कर दी। अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें