एसपी सिटी चिराग जैन ने घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में आत्महत्या के संकेत मिले। पुलिस के मुताबिक, मिथुन ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा था कि 'आज मेरा आखिरी दिन है'। परिवार इस घटना की वजह को लेकर खामोश है। हालांकि, मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा लग रहा है। मिथुन अपने चाचा के क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था। वह शुक्रवार शाम बाइक लेकर निकला था। उसकी बाइक भी शव के पास ही पड़ी मिली।