फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चरी में रखी लाश देने के लिए मांगे रुपये, हंगामा 

Thu, 20 Sep 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चाय-पानी के लिए पैसे मांगने का दस्तूर तो पुराना है, लेकिन अब लाश देने के बदले भी पैसे मांगे जाने लगे हैं। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखी लाश लेने के लिए जब परिवार वाले पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारी ने एक हजार रुपये मांगे। इसे लेकर परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में कर्मचारी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर के तैयदपुर गांव निवासी मुकेश को किडनी में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उस वक्त परिवार के लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। बुधवार दोपहर मकेश के भाई तेजराम परिवार के लोगों के साथ शव लेने जिला अस्पताल पहुंचे। तेजराम का आरोप है कि मोर्चरी पर मौजूद राशिद ने खुद को जिला अस्पताल का कर्मचारी बताकर एक हजार रुपये मांगे। उन्होंने मना किया तो उसने लाश देने से इंकार कर दिया। इस पर घरवालों ने हंगामा करते हुए सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता से शिकायत कर दी। इसके बाद घरवालों ने राशिद को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 

तीन लाशों के बदले वसूले 19 सौ रुपये 
कोतवाली में पूछताछ के दौरान राशिद ने पुलिस को बताया कि वह तो सिर्फ मोहरा है। बुधवार को तीन लाशों के बदले 19 सौ रुपये की वसूली हुई थी। राजेंद्र नाम का कर्मचारी पूरा रुपया लेता है, उसे तो सिर्फ 50-100 रुपये ही मिलते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें