एक शख्स एक नाबलिग लड़की को परिवार को मारने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लड़की से हैवनियत भी की। ये खेल पूरे एक साल तक चलता रहा। हालांकि अब मामले का खुलासा हो गया है। घटना पंजाब के मोगा की है।
यहां एक नाबालिग 16 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों से मिलकर करीब एक वर्ष तक हवस का शिकार बनाया। इस संबंध में मोगा पुलिस ने आरोपियों सतविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि नवंबर 2017 को कथित आरोपी सतविंदर सिंह ने दोस्ती करने के लिए कहा। जिस पर इंकार कर दिया तो उसने धमकी दी कि अगर दोस्ती न की तो उसे व उसके भाइयों को जान से मार देगा।
जिस पर वह डर गई और कुछ दिन बाद आरोपी उनके घर में आया। वह उस समय सो रही थी। वह उसे जबरन उठाकर गली में ले गया, वहां आरोपी हरप्रीत सिंह भी मौजूद था। वह उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत के कमरे में ले गए। वहां सतविंदर सिंह ने मेरे साथ डरा धमकाकर दुराचार किया। इसके बाद वह हर माह अपने घर से ले जाता और खेत में ले जाकर उसके दुराचार करता। जबकि उसके दूसरे साथी बाहर खड़े रहते थे। 18 और 19 सितंबर को रात भी वह जबरन उसे अपने साथ ले गए।
उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उसे डरा-धमकाकर उसने फिर दुराचार किया और घर छोड़ गए। जैसे ही वह घर पहुंची तो घर के सदस्यों ने उठकर मुझे पूछा तो सारी वारदात की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।