फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुस कर महिला की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

Sat, 15 Dec 2018 02:16 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तीन आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

 
गांव डभौरा निवासी 25 वर्षीय ममता देवी पत्नी गोविंद शुक्रवार रात अपने घर में ननद माधुरी, कश्मीरा, विद्या, देवर कौशल और मनमोहन के साथ सोई हुई थी। रात करीब 10:00 बजे दीवार फांदकर कुछ लोग घर में घुस आए और सोते समय परिवार के सभी लोगों को दबोच लिया।

आंख खुलने पर ममता ने घर में घुसे लोगों में से एक व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा तो उसने ममता पर फायर कर दिया। गोली लगने से ममता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। 
विज्ञापन


घटना के समय महिला का पति बाहर था। वह बरेली में डीके ट्रांसपोर्ट में ट्रक चलाता है। जब गोविंद के पास सूचना पहुँची, उस समय वह अलीगढ़ से ट्रक में सीमेंट लेकर बरेली के लिए लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करने के बाद गांव के ही 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि 3 लोग अज्ञात हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें