फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में धोखे से उड़ा दिए कुंडल

Wed, 17 Feb 2016 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला संयुक्त और महिला अस्पताल परिसर में टप्पेबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को एक महिला के कान से उसके कुंडल सही करने के नाम पर उतरवाएं और मौके से भाग गई। बताया जा रहा है कि दो महिलाआें ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बंजरिया कुंवरपुर की रहने वाली नत्थो देवी की बहु वीरा देवी महिला अस्पताल में भर्ती थीं। उनको बच्चा हुआ था। मंगलवार को देखने आई नत्थो देवी को सीएलआर वार्ड के सामने दो महिलाएं मिली। उनसे बातचीत होने लगी। इतने में उन दोनों ने नत्थो देवी से कुंडल सही करने के नाम पर उतरवा लिए। नत्थो ने जैसे ही कुंडल दिए दोनों ठग महिलाएं मौके से फरार हो गई। नत्थो देवी ढूंढती रहीं लेकिन कोई मिला नहीं। नत्थो ने बताया कि उन्हें कुछ होश ही नहीं रहा। दो सप्ताह पहले इमरजेंसी से एक महिला के नाम के कुंडल दो लोग उड़ा ले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें