फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंके राहुल गांधी के पुतले

Wed, 17 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जेएनयू में हुई घटनाओं के विरोध में यहां एबीवीपी सहित कई अन्य संगठनों ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने शहर में चार स्थानों पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।  मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महानगर में चार स्थानों क्वारसी चौराहा, लोधी विहार चौराहा, सूत मील व खैर रोड पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी उन लोगोें का समर्थन कर रहे हैं, जिन्होंने जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाए हैं। ऐसे में राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। छात्र नेता सीटू चौधरी, प्रदेश सहप्रमुख निखिल माहेश्वरी, जिला सहसंयोजक धीरज चौधरी ने कहा कि कुछ लोग जेएनयू में अलगाववाद को बढ़ावा देने में लगे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके रवि चौधरी, सुमित चौधरी, भूरा शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, सूरज  शर्मा, विकास शर्मा, अमित चौधरी, पुनीत कुमार, करन यादव, सुरेश यादव, हरिओम यादव, संजय यादव, राजीव शर्मा, देेशबंधु, दिनेश सिंह, राजू सिंह, कुलदीप कुमार आदि थे। विहिप व बजरंगदल ने यहां रामलीला मैदान में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष देवसुमन गोयल ने कहा कि जेएनयू अध्यक्ष का बयान गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। इस मौके पर योगेश बहन, जगवीर, सौरभ, अंकित, सलिल, सुदीप, पुष्पेंद्र, दीपक, धर्मवीर, पंकज आदि थे। सोशल वर्कर सोसायटी ने खिरनी गेट पर आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों का पुतला दहन किया। इस मौके पर गुड्डू डांगा, हिमांशु शर्मा, जुगलकिशोर राजपूत, अनुज पंडित, शिवांग शर्मा, अमित पंडित, यश शर्मा, हर्ष ठाकुर, तुषार, दिव्यकांत शर्मा, हर्ष वर्मा, पवन तोेमर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें