फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर्स का चुराने वाले गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2016 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महरामनगर की रहने वाली श्वेता त्रिपाठी 11 नंबर 2015 को गोरखपुर से आनंद विहार के लिए आनंद विहार एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। इसी दौरान बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही दो लड़कों ने उनका पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में एटीएम, मोबाइल और कुछ ज्वैलरी भी थी। पुलिस ने श्वेता का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो लुटेरों की लोकेशन ट्रेस हो गई। जीआरपी थाने के एसआई राजेंद्र सिरोही पुलिस टीम के साथ लूट के आरोपी राधेश्याम निवासी मझोला थाना न्यूरिया (पीलीभीत) और राजकुमार निवासी जाटवपुर, प्रेमनगर (बरेली) को गिरफ्तार कर लाए। उनके पास से  लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


तीन चोर पकड़कर खोल दीं बारह चोरी
बरेली। क्राइम ब्रांच ने बारादरी क्षेत्र से तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से बिजली मैकेनिक के घर से चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोरों पर पुलिस ने 12 चोरियां खोल दीं।
बारादरी क्षेत्र के सकलैन नगर निवासी बिजली मैकेनिक गुड्डू के घर रविवार की रात चोरी हो गई थी। चोर मैकेनिक के घर से दो सोने के कुंडल, दो सिलेंडर और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए थे। बारादरी पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच भी खुलासे को लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने राम गंगा कॉलोनी निवासी पुष्कर, नन्हा और मौलानगर निवासी लकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके साथी संजय और नदीम भाग निकले। पकड़े गए पुष्कर, नन्हा और लकी के पास से गुड्डू के घर से चोरी किए गए दो सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों चोरों पर 12 चोरियां खोल दी, लेकिन माल किसी का बरामद नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि संजय करीब 25 चोरी कर चुका है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही कुछ माल बरामद हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें