काकरटोला में पत्नी में के प्रेमी के घर पर युवक ने हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
काकरटोला की कमर जहां का 22 साल का बेटा रिजवान दो बच्चों की मां के साथ छह दिन पहले गायब हो गया। इस मामले में महिला के पति ने युवक के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा लिखा रखा है, लेकिन अभी तक पुलिस उसकी पत्नी को बरामद नहीं कर पाई है। आरोप है कि शनिवार को महिला के पति और उसके भाई ने कमर जहां के घर में हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कमर जहां और उनकी पुत्रवधू के साथ मारपीट भी की। मोहल्ले को लोगों ने किसी तरह दोनों महिलाओं की जान बचाई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद कमर जहां की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। कमर जहां का कहना है कि उसके बेटे को महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है। महिला उसे बहकाकर ले गई है। महिला से उसके बेटे की जान को खतरा बना हुआ है। एसएसआई धीरज शुक्ला ने बताया कि महिलाओं पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मुकदमे को तरमीम कर दिया जाएगा।