फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का हल्ला मचाने वाले का चालान

Tue, 26 Apr 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह फर्जी कहानी बनाकर लूट का हल्ला मचाने वाले रेलवे कर्मचारी और उनकी बेटी के प्रेमी हनी का कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान करके सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यह था कि शनिवार की रात को रेलवे कर्मी की बेटी ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। इस पर रेल कर्मी ने रविवार की सुबह लूट होने का हल्ला मचा दिया। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर छानबीन की तो मामला लूट का नहीं बल्कि रेल कर्मी की बेटी की प्रेम कहानी का निकला। पुलिस ने रेल कर्मी के सामने ही बेटी को बुलाकर उसके प्रेमी हनी से बात कराई तो बात साफ हो गई। इसके बाद पुलिस ने रेल कर्मी और हनी को बैठा लिया। सोमवार को देर शाम छोटू को छोड़कर लूट के मुकदमे की फाइल बंद कर दी। जबकि  रेल कर्मी और हनी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। चौकी इंचार्ज बिहारीपुर सत्यवीर सिंह ने बताया कि दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें