फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां का है यह नटवरलाल

Thu, 21 Jan 2016 01:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर की पंजाब नेशनल बैंक में फर्जी आईडी के जरिए संदीप बघेल के नाम से खाता खोलकर आठ लाख रुपये निकाल ले जाने वाले नटवरलाल के पकड़े जाने पर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी उस तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। चालाक इतना है कि सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस कराने पर स्थान बदल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर कोतवाली में तैनात विवेचक दरोगा आरबी सिंह ने चेक पास करने वाली महिला बैंक कर्मी को बुलाकर बयान दर्ज किए। पीएनबी फरीदपुर के मैनेजर को भी बुलाकर विवेचक ने बयान लिए। दोनों से विवेचक ने दो टूक कह दिया कि मामला सुलझा लो, वरना जेल जाने के लिए तैयार रहो। इंडियन ऑयल से रिटायर कर्मचारी रामप्रताप सिंह, निवासी सन सिटी विस्तार के फंड की रकम उनके बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइंस के खाते में आई थी। सात अक्तूबर को उनके खाते से 8 लाख सात हजार रुपये का चेक से फरीदपुर की स्टेशन रोड शाखा पीएनबी में खुले संदीप बघेल निवासी साहूकारा के खाते में ट्रांसफर हो गई। यह चेक बैंक की महिला कर्मी ने पास करके खाते में रकम भेजी। रामप्रताप सिंह के मोबाइल पर मैसेज गया तो वह घबराकर बैंक आए। बैंक में सही जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया। मुकदमे में चेक पास करने की आरोपी महिला बैंक कर्मी भी शक के दायरे में हैं। पीएनबी फरीदपुर के मैनेजर राजीव मोहन गुप्ता ने जिस खातेदार की गारंटी पर संदीप बघेल के नाम से खाता खोला है। उसका जो पता लिखा है, उस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता है। पुलिस संदीप बघेल को तलाश करने में लगी है, लेकिन उसकी सारी आईडी जांच कराने पर फर्जी मिली हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि संदीप बघेल नहीं मिलेगा तो बैंक कर्मी ही दोषी माने जाएंगे। उन्हीं को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें