फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूम रहे थे सरकार बनकर, पकड़े गये

Wed, 29 Mar 2017 01:34 AM IST
बरेली
विज्ञापन
police
विज्ञापन
 भाजपा की योगी सरकार आने के बाद सरकार बनकर घूमने वालों की गाड़ियां पुलिस के निशाने पर आ गई हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने अयूब खां से प्रेमनगर तक पैदल गश्त करके पुलिस, प्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों के चालान काटे। गाड़ियों पर लिखे उप्र सरकार, वीआईपी को मिटवाया गया। करीब तीन घंटे चले अभियान में 37 गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन


शील चौराहा पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार चालक ने चेकिंग के दौरान बताया कि भारत सरकार हटवा देगा, उसकी बेटी की तबीयत खराब है। कप्तान ने कहा एक सिपाही को कार में बैठाकर निर्देश दिया कि पहले जाकर दवा दिलवाना, फिर कार को थाने में ले जाकर सीज करवा देना। चौराहा पर ही सरकार लिखी एक गाड़ी को सीज करवाया गया। एक वीआईपी लिखी कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। कार में बैठे लड़का और लड़की ने बताया कि कार नई खरीदी है। वह वीआईपी हटवा देगा, चालान न करें। कप्तान ने कहा कि तुम यही पर मेरे साथ चाय नाश्ता कर लो, लेकिन कार का चालान तो जरूर होगा। 

यहां पत्रकार नहीं, नंबर लिखो 
पैदल गश्त में नंबर प्लेट पर प्रेस और पुलिस लिखी बाइकों की चेकिंग में कप्तान ने कहा कि यह नंबर लिखने की जगह है, प्रेस हटवा दो। एक पुलिस लिखी बाइक सवार के पिता विभाग में थे, कप्तान ने कहा कि जब पिता हैं तो आप बाइक पर क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपकी बेटी नाबालिग, गाड़ी कैसे दी  
शील चौराहा पर स्कूटी चलाती एक नाबालिग लड़की के पिता से फोन पर पूछा कि आपने बेटी के बालिग होने का इंतजार क्यों नहीं किया। प्राइमरी स्कूल में शिक्षक पिता ने माफी मांगने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। 

यह कैसी मॉडल शॉप 
शहामतगंज में कप्तान एक मॉडल शॉप के अंदर पहुंचकर बोले कि यह कैसी मॉडल शॉप है। उन्होंने दस्तावेज भी जांचे। बाहर खुले में शराब पीने वालों को खदेड़ दिया गया। ठेलों को भी हटवाया गया। 

यहां हुई चेकिंग 
कप्तान की अगुवाई में एसपी सिटी समीर सौरभ, सीओ प्रथम सतीश कुमार और कोतवाली पुलिस ने अयूब खां चौराहा से कोतवाली, रोडवेज बस अड्डा, सिकलापुर, बरेली कॉलेज, शहामतगंज होकर प्रेेमनगर के शील चौराहा तक गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें