फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर वसूली करने वाले नौ सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 29 Mar 2017 01:27 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर वसूली करने वाले पुलिस वालों पर एक्शन शुरू हो गया। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने नौ सिपाहियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इनमें बहेड़ी थाने का जीप चालक भी शामिल है जो खुद को इटावा के कद्दावर मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब गांठता था। अब न तो सड़क पर झोपड़ी बनाकर कोई वसूली होगी और न ही हाईवे पर अस्थाई चौकी रहेगी। 
विज्ञापन

प्रदेश का निजाम बदलने के बाद भी हाईवे पर रजऊ, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, इज्जतनगर में अहलादपुर पर अस्थाई रूप से चौकियों पर 24 घंटे वाहनों से वसूली हो रही है। कुछ पुलिस कर्मी पशु तस्करों से मिले हुए हैं। इसके अलावा बहेड़ी की चर्चित पुलिस चौकी सिरसा, नारायण नगला, आम डंडा बैरियर, वन विभाग का तिराहा पर निगरानी के बहाने वसूली का सिलसिला जारी है। अमर उजाला ने इसका खुलासा किया तो एसएसपी ने मंगलवार को सीओ बहेड़ी की रिपोर्ट पर बहेड़ी थाने से सिपाही राम खिलाड़ी यादव, मोहम्मद उमर, सुरेश यादव, इब्राहीम, राजेश यादव, अनुज यादव, अखिलेश यादव, मोहम्मद परवेज के अलावा थाने की जीप के चालक सिपाही कृष्ण कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें राम खिलाड़ी अकेला फरीदपुर चौकी का सिपाही है। उमर और इब्राहीम कस्बा चौकी पर तैनात हैं। अनुज यादव सिरसा चौकी का सिपाही है। इन सभी की हल्का नंबर तीन में ड्यूटी लगाई जाती है। सीओ ने बताया कि यह सब सिपाही आदेशों की अवहेलना करते हैं। बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही हैदर अली को भी पुलिस ने सीओ की रिपोर्ट पर लाइन हाजिर किया है। बहेड़ी में लंबे समय से तैनात और भी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।

शोहदों को शह देने वाला दरोगा निलंबित
बरेली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने विवेचनाओं में खेल करने पर बारादरी में तैनात दरोगा रामचंद्र को निलंबित करके सीओ तृतीय आईपीएस आकाश तोमर को जांच सौंपी है। किला की मलूकपुर चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह परमार को कैबिनेट मंत्री पर टिप्पणी और भाजपाइयों से थाने में बदसलूकी करना मंहगा पड़ गया। एसपी सिटी समीर सौरभ की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बहेड़ी की फरीदपुर चौकी इंचार्ज जगतपाल वर्मा तीन दिन  किसी को बिना बताए गैर हाजिर हो गए। पता करने पर सिपाही ने सीओ बहेड़ी को यह बताया तो हैरान रह गए। सीओ की रिपोर्ट पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन

बारादरी के दरोगा रामचंद्र के पास करीब 23 विवेचनाएं लंबित हैं। आला हजरत खानदान की बहू निदा खान के मामले की विवेचना में खेल करने पर भी रामचंद्र काफी चर्चाओं में रहे। फाइक इन्कलेब में विदेशी महिला की बेटी को कोचिंग जाते समय शोहदों के घेरकर छेड़छाड़ करने की विवेचना भी रामचंद्र के पास ही दबी पड़ी थी। इस मामले में चार लोगों के चिहिन्त होने के बाद रामचंद्र आरोपियों से साठगांठ करके छात्रा के परिवार वालों पर विवेचना में सहयोग न करने का आरोप लगाने लगे थे। लड़की से रेप के मामले में शोहदों से मिलकर एफआर लगाने का आरोप भी लगा था। पुराने शहर के मुशक्कर अली जैदी ने एसएसपी से मिलकर रामचंद्र पर विवेचना के दौरान रिश्वत मंगाने का आरोप लगाया था। आला अफसरों तक रामचंद्र की सारी बातें पहुंच रही थीं। इसी से खफा होकर कप्तान ने दरोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें