फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के घर में आधी रात को डाका, पांच लाख लूटे

Thu, 21 Apr 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
लूट - फोटो : बरेली अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बारादरी के नवादा शेखान में मंगलवार आधी रात को कारपेंटर मोहम्मद यासीन के घर में घुसकर बदमाश पांच लाख रुपये लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोग बदमाशों को कारपेंटर के घर के पीछे खाली प्लाट में घेरे हुए थे लेकिन वे फायरिंग करते हुए पुलिस के सामने ही भाग गए, पुलिस ने उनका पीछा करने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामले में पुलिस चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को सतीपुर रोड पर उरूज पैलेस में कारपेंटर यासीन की बेटी शहाना बी के वलीमे की दावत चल रही थी। यासीन अपनी दो बेटियों और मेहमानों के साथ बेटी की ससुराल गए हुए थे। उनके घर में बाहर से ताला लगा था। यासीन के घर के मेनगेट में ताला लगा रहा और बदमाश सामने की दीवार की मदद से घर में घुस गए। उन्होंने सबसे पहले गेट के बायीं तरफ वाले कमरे का ताला कुंडा समेत उखेड़ लिया। नल का हत्था निकालकर बदमाशों ने मेनगेट के सामने वाले चैनल को ही दीवार से अलग कर दिया और कमरे में घुस गए। उन्होंने सभी कमरोें में रखी अलमारियों को खंगालकर करीब 12 तोले सोने के जेवर, करीब एक किलो चांदी और 60 हजार रुपये निकाल लिए और छत के सहारे नीचे कूद गए। यासीन ने बताया कि पड़ोसी इकबाल की छत के सहारे घर में घुसकर किसी तरह कुंडा खुलवाकर देखा तो अंदर का नजारा ही अलग था। पहले ही कमरे का कुंडा उखड़ा हुआ था। चैनल भी दीवार से अलग था। शोर-शराबा मचाकर वह परिवार के लोगों के साथ छत पर चढ़े तो पीछे खाली पड़े प्लाट की तरफ से फायर की आवाज आई। इसके बाद प्लाट के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। रात करीब ढाई बजे पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में चोरी की धाराओं में मुकदमा लिखा है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। आसपास के कुछ संदिग्धों को भी चिहिन्त कराया जा रहा है, क्योंकि इस तरह की घटना रेकी करने के बाद ही होती है। इसमें किसी परिचित के शामिल होने की संभावना लग रही है। कोई जानकार ही इस तरह घर में घुसता है। 
हीरे की अंगूठी भी ले गए
यासीन का बेटा मोहम्मद खुशहाल सऊदी अरब में नौकरी करता है। ग्यारह अप्रैल को उसकी शादी होनी थी, लेकिन वहां से उसे छुट्टी नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से यासीन को शादी टालनी पड़ी। मोहम्मद खुशहाल का रिश्ता मोहल्ले के ही अंसार की बेटी से तय हुआ है। बेटे के न आने पर यासीन ने बेटी शहाना बी की ही शादी कर दी थी। वरना उनका प्लान तो दोनों की शादी एक साथ करनी की थी। यासीन ने बताया कि बेटे की शादी के लिए उसने जेवर खरीद लिया था। बहू के लिए बेटे ने 35 हजार रुपये की हीरे की अंगूठी खरीदी थी। बदमाश उसे भी ले गए।
विज्ञापन

यह जेवर ले गए बदमाश
-सोने की झुमकी, चार सोने की अंगूठी, हाथ की पोंची, टीका, नथनी, हार, जेवरी, कंगन, चांदी के तोड़े आदि जेवर बदमाश ले गए हैं। यासीन ने पुलिस को जेवर की सूची दे दी है।  डकैती के बाद से यासीन के शादी के परिवार में मातम छा गया है।    
पत्नी की मौत होने पर आए थे यासीन
यासीन भी सऊदी अरब में ही रहकर कारपेंटर का काम करते थे। पत्नी अनीस बानो के बीमार होने की वजह से भारत लौट आए थे। उनके आने के दस दिन बाद ही पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने जवान बेटियों की वजह से वापस जाना मुनासिब नहीं समझा। उधर, बेटी रहनुमा बी की मौत होने के बाद से उसके बेटे मोहम्मद तंजीम की परवरिश की भी यासीन पर ही जिम्मेदारी है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें