फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी बिटिया को पीटा फिर जहर दे दिया

Sat, 15 Apr 2017 01:27 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
We beat our bitia and poisoned again
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने हमारी बिटिया को पहले मारापीटा, फिर जहर देकर उसकी जान ले ली। यह आरोप धौरा सतुईया गांव में विवाहिता की मौत के बाद उसके माता-पिता ने लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फील्ड यूनिट ने भी मौका मुआयना किया। विवाहिता के पिता ने पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 फतेहगंज पश्चिमी के धौरा सतुईया निवासी प्रकाश सिंह ने अपनी पुत्री निर्मला का विवाह चार वर्ष पहले थाना शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर निवासी अनुजपाल सिंह के साथ किया था। दोनों का बाबू नाम का दो साल का बेटा भी है। निर्मला की मां चंद्रकली और पिता प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज में चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। निर्मला ने मना किया तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। अक्सर मारपीट की जाती थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर शुक्रवार दोपहर ससुरालवालों ने पहले उसे जमकर मारा-पीटा। इसके बाद जहर देकर जान ले ली। मामले में सास कमलेश, पति अनुजपाल, ससुर हरपाल सिंह, ननद पूजा सिंह और राजेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें