बरेली में एक सब्जी विक्रेता ने खुद को गोली मार ली। घटना के पीछे पत्नी से विवाद होने की वजह सामने आई है। हालांकि किस बात को लेकर विक्रेता ने खौफनाक कदम उठाया, ये अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
थाना भुता के ग्राम डबरी में बुधवार देर रात सब्जी विक्रेता सत्यपाल शर्मा ने घर के आंगन में खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।