फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार की नीयत से दो महिलाओं के कपड़े फाड़े

Sat, 09 Apr 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत गांव भोजला में राइफल व तमंचा के बल पर आरोपियों ने दो महिलाओं से बलात्कार करने की नीयत से कपड़े फाड़ दिए। चिल्लाने पर सबको जान से मारने की धमकी दे डाली। विरोध करने पर लात-घूंसों, राइफल व तमंचों की बट से पीटा। शोर मचने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस मामले की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दर्ज की है।
विज्ञापन


श्रीमती किशोरी पत्नी आशाराम निवासी भोजला ने बताया कि वह 25 मार्च की रात को बहू रंजनी व बेटी राजेश्वरी के साथ छत पर लेटी थीं। तभी आरोपी दबंग अजीत, कल्लू पुत्रगण बान सिंह, मंगल, सीपू पुत्रगण पिल्लू, कैलाश पुत्र हरचरन, वकील पुत्र गोपी व एक अज्ञात व्यक्ति रात करीब नौ बजे राइफल व तमंचा लेकर छत पर आ धमके। आरोपियों ने बहू व बेटी के साथ बलात्कार की नीयत से कपड़े फाड़ दिए। धमकी दी कि यदि कोई चिल्लाया तो सबको जान से मार दिया जाएगा।

इस पर बहू व बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसे, राइफल व तमंचे की बटों से मारपीट कर दी। शोर होने पर आरोपी बलात्कार करने में सफल नहीं हो सके। जाते समय आरोपी धमकी दे गए कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाने पर जाकर पुलिस से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। 26 मार्च को एसएसपी के सामने पेश हुई तो वहां से दूसरे दिन थाने पर जाने के लिए कहा गया। जब वह दोबारा थाने पर गई तो पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पिछले दिनों दोबारा एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी बेखौफ घूम रहे है। उन्होंने अश्लील हरकतें करके जीना हराम कर दिया है। मामले की गंभीरता को देख उन्होंने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए तब कहीं जाकर मामला दर्ज हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें