फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से कारतूसों की खेप ले जा रहे दो हथियार तस्कर गिरफ्तार 

Tue, 13 Feb 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
 पुलभट्टा थाना पुलिस ने बरेली के ब्रजेश से तमंचा और कारतूस की खेप हल्द्वानी में आपूर्ति के लिए ले जाते दो हथियारों के तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि रविवार रात गौला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे बरेली की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका। संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 315 बोर के 30 कारतूस और 32 बोर के 10 कारतूस बरामद किए। बदमाशों ने अपना नाम सूरज पुत्र श्रीकृष्ण और अमन वाल्मीकि पुत्र राकेश वाल्मीकि निवासी इंदिरा कॉलोनी पंतनगर बताया। वे पिछले आठ साल से हथियारों के धंधे में लिप्त हैं। बताया कि पहले कारतूस की आपूर्ति रामपुर से होती थी। अब बरेली से लाते हैं। बरेली निवासी ब्रजेश से 150 रुपये प्रति कारतूस के हिसाब से खरीदकर 250 रुपये में बेचते थे। यह कारतूस उन्हें हल्द्वानी के देवा और जावेद को देने थे। जावेद से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी और जावेद ने ही देवा से मुलाकात करवाई। बताया कि तमंचा भी देवा को देना था। तमंचा 3000 में खरीदा था और 5000 रुपये में बेचना था। जोशी ने बताया सूरज छह महीने पहले बाइक चोरी में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अन्य थानों से भी बदमाशों का इतिहास खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें