फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाईं में पलटने से हेल्पर की मौत

Wed, 09 Mar 2016 10:04 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर फर्नीचर के सामान से भरा अनियंत्रित ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में दबकर हेल्पर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। ट्रक में भरा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही क्रेन से ट्रक को खाईं से खींचकर बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

मंगलवार की रात ढाई बजे बरेली से ट्रक में फर्नीचर का सामान भरकर इटावा ले जाया जा रहा था। बड़ा बाईपास पर रजऊ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रक खाईं पलट गया। दुर्घटना में ट्रक हेल्पर 22 वर्षीय विकास सक्सेना निवासी उसावां (बदायूं) की मौत हो गई। जबकि कादरचौक निवासी चालक राकेश घायल हो गया। बाईपास पर गश्त कर रही पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला तो हेल्पर की मौत हो चुकी थी। घायल चालक राकेश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और क्रेन मंगवाकर ट्रक को खाई से बाहर निकाला। साथ ही बुधवार को हेल्पर विकास के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 
इसके अलावा फरीदपुर के गांव सिमरा निवासी 28 वर्षीय सोनू एक अन्य मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव अपने गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें